Jehnabad : न्यायालय के आदेश के बाद इंद्रपुर से हटाया गया मलबा

हाइकोर्ट के आदेश के बाद मखदुमपुर के इंद्रपुर गांव में पूर्व में हटाये गये अतिक्रमण का मलबा हटाने के लिए दल-बल के साथ सीओ रंजीत कुमार उपाध्याय और थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, इंदरपुर गांव पहुंचे जहां उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पूर्व में चार बार तोड़े गये मकान का मालवा हटाया.

मखदुमपुर . हाइकोर्ट के आदेश के बाद मखदुमपुर के इंद्रपुर गांव में पूर्व में हटाये गये अतिक्रमण का मलबा हटाने के लिए दल-बल के साथ सीओ रंजीत कुमार उपाध्याय और थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, इंदरपुर गांव पहुंचे जहां उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पूर्व में चार बार तोड़े गये मकान का मालवा हटाया. जानकारी देते हुए सीओ ने बताया कि पूर्व में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद इंद्रपुर गांव में बने मकान को अतिक्रमणमुक्त कराया गया था, लेकिन उसका मलबा नहीं हटाया गया था, उसी मलबे को हटाने के लिए उच्च न्यायालय से आदेश आया था जिसे लेकर मंगलवार के दिन दल-बल के साथ इंद्रपुर पहुंचे और मलबा को हटाने का काम किया गया. इधर गांव के ही भूमिहीनों ने सीओ पर पक्षपात करने का आरोप लगाया, इंद्रपुर गांव निवासी मनोरम देवी और दीपू कुमार ने बताया कि हमें जमीन मुहैया कराने के लिए डीएम की ओर से कहा गया था लेकिन अब तक जमीन मुहैया नहीं कराया गया, जिसे लेकर सीओ ने बताया कि जमीन मुहैया कराने के मामले में प्रोसेस कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >