जहानाबाद के कोरोना संक्रमित युवक की मौत

जिले के कोरोना संक्रमित एक 27 वर्षीय युवक को गंभीर स्थिति में गुरुवार की देर रात मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया. मगध मेडिकल के आइसोलेशन लेवल थ्री में पहुंचते ही युवक की मौत हो गयी.

जहानाबाद : जिले के कोरोना संक्रमित एक 27 वर्षीय युवक को गंभीर स्थिति में गुरुवार की देर रात मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया. मगध मेडिकल के आइसोलेशन लेवल थ्री में पहुंचते ही युवक की मौत हो गयी. हालांकि अस्पताल प्रशासन रास्ते में ही युवक की मौत होने की बात कह रहा है. मगध मेडिकल कोविड अस्पताल अधीक्षक डॉ विजय कृष्ण प्रसाद ने कहा कि जहानाबाद से गुरुवार की रात सूचना दी गयी कि कोरोना पॉजिटिव एक युवक को मगध मेडिकल भेजा जा रहा है. इसके बाद यहां युवक का इलाज आइसोलेशन लेवल थ्री में करने की तैयारी पूरी की गयी थी. यहां पहुंचने पर जब डॉक्टरों ने जांचा, तो पाया कि युवक की मौत पहले ही हो चुकी है. आइसोलेशन वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ एनके पासवान ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत की पुष्टि होने के बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसकी पैकिंग की गयी और अंतिम संस्कार के लिए शुक्रवार की सुबह भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >