jehenabad news. टेहटा बाइपास पर अपराधियों ने बैंककर्मी को गोली मार किया जख्मी

गोली लगने के बाद खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा कर्मी

मखदुमपुर. टेहटा थाना से कुछ ही दूरी पर शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े अपराधियों ने बाइक सवार युवक के पीठ में गोली मार कर घायल कर दिया. घायल युवक बंधन बैंक का कर्मी बताया जाता है. वहीं घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति रोशन कुमार पिता संतोष कुमार इमामगंज का रहने वाला है और फिलहाल मखदुमपुर में बंधन बैंक में काम करता है. शुक्रवार की दोपहर बैंक का पैसा लगभग 67 हज़ार कलेक्शन कर मखदुमपुर जा रहा था तभी टेहटा बाईपास पर अपराधी ने उसे हाथ दिया एवं बैग छीनने का प्रयास किया. बैग नहीं मिलता देख अपराधी ने युवक को पीछे से गोली मार दी, जो बैग को छेदते हूए उसके पीठ में लग गई. गोली लगने के बाद खुद युवक हिम्मत दिखाते हुए मोटरसाइकिल चला कर मखदुमपुर रेफरल अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मगध मेडिकल कॉलेज गया जी रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. युवक को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. साथ ही मेन रोड पर सभी दुकानों एवं होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से आम लोग दहशत में हैं. साथ ही युवक के हौसले का भी लोग जम कर तारीफ कर रहे हैं कि आखिर पीठ में गोली लगने के बावजूद भी युवक खुद मोटरसाइकिल चला कर अस्पताल पहुंचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >