जहानाबाद: विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 का विरोध, एसएन सिन्हा कॉलेज में घंटी बजाकर प्रदर्शन किया

जहानाबाद में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों ने विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के खिलाफ एसएन सिन्हा कॉलेज में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने नए प्रावधानों से शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता प्रभावित होने की आशंका जताई और कानून वापस नहीं लेने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी.

jehanabad News : जहानाबाद में विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय एसएन सिन्हा कॉलेज परिसर में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया. महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने घंटी बजाकर कर्मियों ने नए प्रावधानों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की.

स्वायत्तता बनाए रखने का दिया संदेश

विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के नए प्रावधानों का विरोध करते हुए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनाए रखने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नए प्रावधानों से शैक्षणिक संस्थानों की स्वायत्तता प्रभावित होने की आशंका है.

कानून वापस नहीं हुआ तो तेज होगा संघर्ष

महाविद्यालय शिक्षक संघ की कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं शिक्षकेत्तर कर्मी संघ की सचिव धर्मेंद्र कुमार ने विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को अपमानजनक और अव्यावहारिक बताया. उन्होंने कहा कि इस कानून को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. यदि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में डॉ. अख्तर रोमानी, डॉ. सुबोध कुमार झा, डॉ. शशिधर गुप्ता, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मोहम्मद इंतखाब आलम, कुमकुम कुमारी, डॉ. ज्योतिर्मय, डॉ. कविंद्र भगत, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. यास्मीन बानो, डॉ. शोभा रानी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. निमिषा किरण, डॉ. सिया शरण, डॉ. रूपम कुमारी, डॉ. केके झा, डॉ. स्वाति, डॉ. रानी सहित शिक्षकेत्तर कर्मी राजीव नयन, संजय कुमार, नीलम कुमारी, अंकिता, रंजन कुमार, विकास कुमार, शशिकांत कुमार निराला और धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >