स्वच्छ पाठशाला में विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, घर और समुदाय तक पहुंचायेंगे संदेश

जिले में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. सिकरिया उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों ने स्वच्छता की शपथ ली और अपने घरों व समुदायों तक यह संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया.

Jehanabad News : जहानाबाद जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विद्यालयों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. अभियान के निर्धारित कैलेंडर के अनुसार 18 सितंबर को स्वच्छ पाठशाला गतिविधि के तहत विद्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये.

स्वच्छता को आदत बनाने पर जोर

स्वच्छ पाठशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रारंभ से ही स्वच्छता की आदत विकसित करना है. इसके साथ ही व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और स्वच्छ वातावरण के महत्व की समझ विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है.

इसी क्रम में सिकरिया स्थित उच्च विद्यालय उमता धरनई में स्वच्छ पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली. सभी ने विद्यालय परिसर के साथ अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया.

कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विद्यालय और आसपास स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया. उन्हें कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों को गंदा नहीं करने तथा परिवार और समुदाय के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया.

विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छ विद्यालय से ही स्वच्छ समाज की मजबूत नींव तैयार होती है. स्वच्छ पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता का संदेश देने के साथ उन्हें अपने घर और समुदाय तक इस संदेश को पहुंचाने के लिए स्वच्छता के संवाहक के रूप में प्रोत्साहित किया जा रहा है.

'मेरा विद्यालय-मेरी जिम्मेदारी' का संदेश

जिला प्रशासन ने विद्यालय परिवार, अभिभावकों और विद्यार्थियों से 'मेरा विद्यालय-मेरी जिम्मेदारी' की भावना के साथ स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने की अपील की है. प्रशासन ने स्वच्छ भारत-विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >