जहानाबाद: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद, दोनों ओर से FIR दर्ज; पुलिस ने शुरू की जांच

जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद और आपसी रंजिश के कारण दो पक्षों में गंभीर मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Jehanabad News : नगर थाना क्षेत्र के बिचली मोहल्ला में जमीन विवाद और आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

खेत में काम के दौरान हमले का आरोप

एक पक्ष की ओर से मोहम्मद फिरोज आलम ने नगर थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और उन पर हमला कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई. शिकायत में कहा गया है कि मोहम्मद अकबर ने लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.

दूसरे पक्ष ने घर के पास मारपीट का लगाया आरोप

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से गुड़िया खातून ने नगर थाना में दर्ज कराए गए मामले में आरोप लगाया कि मो. फिरोज, मो. सोना, मो. फारुख, मो. असलम और मो. अनवर उनके घर के पास पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. घटना में उन्हें हाथ और पैर में चोटें आईं, जिसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल में इलाज कराया.

दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

नगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Vivek Singh

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >