जहानाबाद का 40वां जिला स्थापना दिवस धूमधाम से शुरू, प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

जहानाबाद अपना 40वां जिला स्थापना दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मना रहा है. जिले के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा को याद करने के लिए प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

Jehanabad District Foundation Day: जिले का 40वां जिला स्थापना दिवस (जिला सृजन दिवस) शनिवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी और स्वच्छता अभियान से हुई. जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले के गौरवशाली इतिहास और विकास यात्रा को याद किया जा रहा है.

राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कल्पा में हुआ केक कटिंग कार्यक्रम

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कल्पा में केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की गरिमामयी उपस्थिति रही. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने जिले के निरंतर विकास और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं.

अब्दुल बारी नगर भवन में होगा सांस्कृतिक समारोह

स्थापना दिवस के अवसर पर अब्दुल बारी नगर भवन में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में जिले के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे. समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री जमा खान होंगे.

सभी प्रखंड मुख्यालयों में भी मनाया जा रहा स्थापना दिवस

जिला प्रशासन के अनुसार, 40वें जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इन आयोजनों के माध्यम से जिले की उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >