दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपित देवर गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी अजीत कुमार नामक युवक ने अपनी चचेरी भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.

करपी. स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी अजीत कुमार नामक युवक ने अपनी चचेरी भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता भाभी के द्वारा करपी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपने पड़ोसी महिला के साथ भाभी का रिश्ता बनकर रहता था. पीड़िता के पति चालक का काम करते हैं. घर में अकेला देख आरोपी मकान में प्रवेश कर गया तथा भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. बेटा के द्वारा शोरगुल मचाए जाने के बाद युवक मकान से निकलकर भाग खड़ा हुआ. पीड़िता ने करपी थाने में पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >