काली मंदिर के पास धान के खेत से मिला युवक का शव

टेहटा थाना क्षेत्र के धीराबिगहा और सुगांव के बीच में काली मंदिर के समीप रोशन कुमार के धान के खेत से एक युवक का शव मिला है. मृतक पहचान इक्किल ढोंढा मांझली टोला का प्रेमचंद मांझी के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी.

मखदुमपुर. टेहटा थाना क्षेत्र के धीराबिगहा और सुगांव के बीच में काली मंदिर के समीप रोशन कुमार के धान के खेत से एक युवक का शव मिला है. मृतक पहचान इक्किल ढोंढा मांझली टोला का प्रेमचंद मांझी के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. इधर, घटना की सूचना पाकर टेहटा थाना की पुलिस एवं एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार खेत मालिक रोशन कुमार बुधवार को अपने खेत का पटवन कर रहा था और पटवन करने के दौरान जैसे ही खेत में घुसा तो उसे एक युवक का शव धान के खेत में पड़ा दिखा. इसके बाद उसने शोरगुल किया और टेहटा थाने की पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची टेहटा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है. मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया की शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि शव पांच-सात दिन पुराना है और काफी छत-विक्षत स्थिति में है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >