रंगेहाथ पकड़ा गया बाइक चोर, भेजा जेल

नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट एरिया से बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट एरिया से बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को पुलिस ने जेल भेज दिया है. गिरफ्तार चोर नगर थाना क्षेत्र के हसौड़ापर का रहने वाला संजय यादव का पुत्र प्रिंस कुमार बताया जाता है. गिरफ्तार बाइक चोर के पास से पुलिस ने बाइक की दो चाबी भी बरामद किया है. पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार चोर को जेल भेज दिया. बताते चलें कि पटना जिले के भगवानगंज थाना अंतर्गत कदीचक के रहने वाले मनीष कुमार जो वर्तमान में राजाबाजार में रहते हैं. 5 दिसंबर को अपनी बाइक से जहानाबाद को पहुंचे थे, जहां गेट के समीप बाइक को खड़ी कर दी थी और काम का निबटारा करने कोर्ट परिसर में चले गये. आने पर देखा कि गाड़ी गायब है. आसपास के लोगों से काफी खोजबीन करने पर कुछ भी अता-पता नहीं चला तो वह पड़ोस के गली में पहुंचे तो देखा कि एक चोर बाइक लेकर जा रहा था. हल्ला करने पर स्थानीय लोग एवं पुलिस के मदद से चोरी गये बाइक के साथ चोर को पकड़ा गया था.

महिला बोगी में यात्रा करते आठ पुरुष यात्री पकड़ाये

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते आठ पुरुष यात्री को पकड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >