जहानाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Bihar Road Accident: जहानाबाद के एनएच-33 पर धामापुर टावर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक सूरज कुमार देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है, पुलिस जांच में जुटी है.

Bihar Road Accident: (सुनील शर्मा की रिपोर्ट ) जहानाबाद में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादस हुआ. हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना एनएच-33 पर धामापुर टावर के समीप की है. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ रही है. मृतक की पहचान घोसी थाना इलाके के वैना गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में की हुई. बताया जा रहा है कि सूरज कुमार बंधुगंज बाजार में दुकान चलाते थे. रोज की तरह देर रात दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान धामापुर टावर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

मौके पर ही हुई मौत, बाइक के उड़े परखच्चे

गवाहो के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि सूरज कुमार सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

पुलिस जांच में जुटी

स्थानियों लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद घोसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से घटना की पूछताछ कर रही है. फरार वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर घोसी थाने में रखा है.

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. परिजन और ग्रामीण सदर अस्पताल पहुंच गए, जहां परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में भी शोक का माहौल है.

लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एनएच-33 पर रात के समय वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने, नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके.

फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. फरार वाहन चालक की खोज में इलाके में छापेमारी की जा रही है.

Also Read: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी: विदेश में रोजगार पाने का सुनहरा मौका, 24 मई तक करें आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >