जहानाबाद में छात्राओं की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरी ‘पुलिस दीदी’, स्कूल-कोचिंग से बाजार तक पैनी नजर

जहानाबाद पुलिस महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए 'पुलिस दीदी' अभियान चला रही है. ये टीम स्कूल, कोचिंग और बाजारों में गश्त कर रही है ताकि सभी को सुरक्षित माहौल मिल सके. असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Jahanabad Police: महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जहानाबाद पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर ‘पुलिस दीदी’ की टीम बाइक और स्कूटी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग कर रही है.

स्कूल और कोचिंग के आसपास पैनी नजर

‘पुलिस दीदी’ की टीम खासकर स्कूल और कोचिंग संस्थानों के आसपास लगातार भ्रमण कर रही है. छात्राओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर इन इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ायी गयी है. टीम की ओर से छात्राओं और बच्चों को सुरक्षा एवं जागरूकता के प्रति भी प्रेरित किया जा रहा है.

बाजार और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी

पुलिस दीदी की टीम बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष निगरानी रख रही है. ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के आसपास भी टीम नियमित रूप से पेट्रोलिंग कर रही है, ताकि महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित माहौल मिल सके.

परेशान करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्भीक होकर घर से निकलें. यदि किसी महिला या छात्रा को रास्ते में कोई व्यक्ति परेशान करता है या स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को असामाजिक तत्व परेशान करते हैं, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें. पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर

जहानाबाद पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है. ‘पुलिस दीदी’ की लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >