जहानाबाद में विकास योजनाओं को लेकर हुई अहम बैठक, 2045 विजन पर फोकस

Bihar News: जहानाबाद में विकास को लेकर प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान दरधा नदी में रिवर फ्रंट निर्माण की योजना पर सहमति बनी. शहर के दीर्घकालिक विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में विधायक राहुल कुमार के आठ अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

Bihar News: (मृत्युंजय कुमार) जहानाबाद में शहरी विकास को लेकर आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने की. जिसमें शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और भविष्य की विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

दरधा नदी में रिवर फ्रंट निर्माण पर बनी सहमति

बैठक के दौरान दरधा नदी में रिवर फ्रंट निर्माण की योजना पर सहमति बनी. प्रस्तावित परियोजना के माध्यम से नदी क्षेत्र को विकसित कर शहर को नया स्वरूप देने की दिशा में पहल करने पर चर्चा की गई. हालांकि इस संबंध में अंतिम निर्णय अभी नहीं लिया गया है.

वर्ष 2045 तक के विकास विजन पर मंथन

बैठक में वर्ष 2045 तक जहानाबाद शहर के दीर्घकालिक विकास को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. शहर में बेहतर सड़क, सुदृढ़ ड्रेनेज व्यवस्था, आधुनिक परिवहन सुविधा और शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया.

नगर पंचायतों के विकास पर भी चर्चा

इसके अलावा नगर पंचायत घोसी, काको और मखदुमपुर के विकास को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई. इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और योजनाबद्ध विकास पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिए.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में विधायक राहुल कुमार, ऋतुराज कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने जहानाबाद को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया.

Also Read:आरा में अवैध खनन के खिलाफ बढ़ा विरोध, बाहरी राज्यों में सप्लाई रोकने की मांग तेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: raginisharma

raginisharma is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >