Jehanabad News: चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Jehanabad News: काको-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर कड़रुआ पुल के समीप रविवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई. आग लगने का कारण जानने के लिए नीचे पढे पूरी खबर

Jehanabad News: (बैकुंठ कुमार) जहानाबाद जिले के काको-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर कड़रुआ पुल के समीप रविवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से अचानक धुआं उठने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक दी और कार से कूदकर अपनी जान बचाई.

देखते ही देखते आग की चपेट में आई पूरी कार

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया.

अग्निशमन विभाग ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

यातायात हुआ प्रभावित

घटना के कारण कुछ देर तक मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. बाद में पुलिस ने स्थिति को सामान्य कराया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vivek Pandey

Published by: Vivek Ranjan

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >