Jehanabad News: कामदेवबीघा में बुजुर्ग महिला की हत्या, लूटपाट के बाद पीट-पीटकर हत्या करने की आशंका

jehanabad News: जहानाबाद जिले के कामदेवबीघा में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं,जानिए पूरी खबर नीचे

Jehanabad News: (संजय अनुराग) जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत कामदेवबीघा गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतका की पहचान 75 वर्षीय राम कुमारी देवी के रूप में की गई है, जो स्वर्गीय शिवधारी सिंह की पत्नी थीं. महिला घर में अकेली रहती थीं और उनके कोई संतान नहीं थी. उनके पति का निधन कुछ वर्ष पहले ही हो चुका था.

सुबह जब घर में काम करने वाली पहुंची तो

बताया जाता है कि राम कुमारी देवी मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने घर में सोई थीं. सुबह जब घर में काम करने वाली महिला पहुंची तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद गांव के लोग दूसरे रास्ते से घर के अंदर पहुंचे, जहां बुजुर्ग महिला की लाश पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

गहने और नकदी गायब, शरीर पर चोट के निशान

मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं. कान के पास जख्म के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने कान का गहना निकालने के दौरान उन्हें घायल कर दिया. महिला के हाथ का कंगन, गले की चेन समेत अन्य जेवर गायब बताए जा रहे हैं. इसके अलावा घर में रखे नकद 32 हजार रुपये भी नहीं मिले हैं। जानकारी के अनुसार दो दिन पहले ही बटाईदार ने महिला को खेती की बटाई के रूप में 32 हजार रुपये दिए थे.

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं

ग्रामीणों का मानना है कि बदमाश चोरी और लूटपाट की नीयत से घर में घुसे थे. महिला द्वारा पहचान लिए जाने के डर से उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जाता है कि महिला संपन्न परिवार से संबंध रखती थीं और उनके गोतिया के लोग खेती-बाड़ी, पेट्रोल पंप और ठेकेदारी का व्यवसाय करते हैं.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

घटना की सूचना मिलने पर कल्पा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है तथा गांव के लोगों से पूछताछ जारी है.

Also Read: Nalanda Malmas Mela: मुख्यमंत्री करेंगे विश्व प्रसिद्ध राजकीय मलमास मेले का भव्य उद्घाटन आज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vivek Pandey

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >