Jehanabad News: पुरुषोत्तम मास में 36 दिवसीय राम नाम अखण्ड संकीर्तन शुरू

Jehanabad News:जहानाबाद जिले के मेटरा ठाकुरबाड़ी में भक्तिमय माहौल, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Jehanabad News: (सुनील शर्मा) जहानाबाद में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर घोसी प्रखंड के मेटरा ठाकुरबाड़ी में रविवार से 36 दिवसीय राम नाम अखण्ड संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। धार्मिक आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत यह आयोजन गांव के समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन श्री श्री 1008 श्री रामचन्द्र बाबा के सानिध्य में हो रहा है। आयोजन शुरू होते ही पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

36 दिनों तक होगा राम नाम का जाप

अखण्ड संकीर्तन के दौरान लगातार 36 दिनों तक श्रीराम नाम का जाप, भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। सुबह से देर रात तक ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गांव के महिला, पुरुष एवं युवा वर्ग आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं.

श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्था

ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। आयोजन समिति के सदस्य लगातार व्यवस्था में जुटे हुए हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

भगवान श्रीराम के नाम की महिमा का किया गया गुणगान

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर संत-महात्माओं एवं ग्रामीणों ने भगवान श्रीराम के नाम की महिमा का गुणगान किया। वक्ताओं ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में भगवान के नाम का स्मरण एवं संकीर्तन करने से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है तथा समाज में सुख, शांति और भाईचारे का वातावरण बनता है.

हर वर्ष होती है धार्मिक आयोजन की परंपरा

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर वर्ष धार्मिक आयोजनों की परंपरा रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी अखण्ड संकीर्तन का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति ने आसपास के गांवों के लोगों से भी कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है.

Also Read: नया मॉडल ब्लॉक भवन बनाने से पहले ध्वस्त कर दिया पुराना कार्यालय, दफ्तर ढूंढने में छूट रहा लोगों का पसीना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vivek Pandey

Published by: Vivek Ranjan

विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 6 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >