जहानाबाद में निकली भव्य कलश यात्रा, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

Bihar News: जहानाबाद के अलीगंज ठाकुरबाड़ी में त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल रहा.

Bihar News: जहानाबाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई है. घोसी प्रखंड स्थित अलीगंज में त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन में इलाके के सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सुबह से ही ठाकुरबाड़ी परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. पूरा इलाका भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया.

श्रद्धालुओं की आस्था से गूंजा पूरा इलाका

कलश यात्रा में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली. महिलाएं सिर पर कलश लेकर पूरे श्रद्धा भाव के साथ यात्रा में शामिल हुईं. वहीं पुरुष श्रद्धालु भी भक्ति गीतों और जयकारों के साथ यात्रा को आगे बढ़ाते नजर आए. जय श्री राम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठ. जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया.

इन रास्तों से होकर सूर्य मंदिर पहुंची यात्रा

यह भव्य यात्रा अलीगंज ठाकुरबाड़ी से शुरू होकर चौपहा और मिश्रीविगहा होते हुए मखदुमपुर प्रखंड के सुमेरा गांव स्थित सूर्य मंदिर तक पहुंची. यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे. रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और आयोजन में सहयोग किया.

सूर्य मंदिर में हुआ जलभरी कार्यक्रम

सूर्य मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत जलभरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान को हुलासगंज मठ के विद्वान पुरोहित अभय पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया. पूरे अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ शामिल रहे.

251 श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

इस कलश यात्रा में कुल 251 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की. आयोजन समिति के अनुसार, यह यात्रा त्रिदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह का महत्वपूर्ण हिस्सा है. जिसमें आगे भी कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिले में आयोजित इस कलश यात्रा ने इलाके में धार्मिक एकता और आस्था की मजबूत झलक पेश की. भव्य आयोजन और श्रद्धालुओं की भागीदारी ने इस कार्यक्रम को खास बना दिया. आने वाले दिनों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अन्य कार्यक्रमों को लेकर भी लोगों में उत्साह बना हुआ है.

Also Read:शेखपुरा में जमीन विवाद बना जानलेवा, 75 वर्षीय बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >