Jehanabad : बलिदाद बाजार से भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में भाजपा युवा मोर्चा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा संयोजक अमृत राज उपाध्याय एवं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चुन्नू नंदन कुमार की अगुआई में बलिदाद बाजार से बैदराबाद बाजार होते हुए सदर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक तक निकाली गई.

अरवल. हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में भाजपा युवा मोर्चा ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा संयोजक अमृत राज उपाध्याय एवं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष चुन्नू नंदन कुमार की अगुआई में बलिदाद बाजार से बैदराबाद बाजार होते हुए सदर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक तक निकाली गई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के नगर भवन आवास मंत्री जिवेश मिश्रा उपस्थित रहे. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही. यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के खूब नारे लगाये. तिरंगा यात्रा के दौरान बिहार सरकार के नगर भवन आवास मंत्री ने कहा कि देश के लिए सब कुछ बलिदान करने वाले वीरों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. तिरंगा यात्रा व आजादी से जुड़ी स्मृतियों से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ा रही है. यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस से चार दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई. हमारी आन, बान और शान तिरंगा है। यह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता का प्रतीक है. हमारा राष्ट्रीय ध्वज सदैव आसमान में लहराता रहे. उन्होंने सभी से ””घर-घर तिरंगा”” अभियान को सफल बनाने की अपील की. तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र प्रेम की भावना को मजबूत करना और भाईचारे का माहौल बनाए रखना है. तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजेंद्र शर्मा, प्रदेश परिषद सदस्य ई संजय कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भास्कर कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा, अजय पासवान, जिला महामंत्री संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र विश्वकर्मा, जिला मंत्री सह हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रभारी अमृत राज उपाध्याय, जिला मंत्री सह विधानसभा प्रभारी राहुल वत्स, विधासभा संयोजक जय साहू, जिला मंत्री नीतीश पासवान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्रीधर शर्मा, आशुतोष पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष मुकेश भगत, मनोज कुमार, चंदन खत्री, कौशल पासवान, मुकुल शर्मा, अमर ज्योति, बबुआन प्रिंस सहित सैंकड़ों की संख्या में देशभक्त थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >