जहानाबाद पुलिस का एक्शन, हत्या के प्रयास का आरोपी समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी

जहानाबाद जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. हत्या के प्रयास का एक फरार आरोपी और गैर-जमानती वारंटी को पुलिस ने दबोच लिया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Jehanabad news : जहानाबाद जिले में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेलावर और काको थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक फरार आरोपी और गैर-जमानती वारंट के एक अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार

भेलावर थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कृष्णाबिगहा गांव में छापेमारी कर शत्रुध्न यादव को गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था. प्राथमिकी के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

गैर-जमानती वारंट में भी हुई गिरफ्तारी

काको थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि दमुहा गांव में छापेमारी कर गैर-जमानती वारंट के मामले में रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया. न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद वह लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था. पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अपराधियों पर कार्रवाई रहेगी जारी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर जिलेभर में फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए नियमित छापेमारी अभियान जारी है. कानून से खिलवाड़ करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Baikunth kumar

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >