Jehanabad News: जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी किए जाने और विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घर लौट रही युवती को रोका
प्राथमिकी दर्ज कराने वाले वासुदेव यादव ने आरोप लगाया है कि 28 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे उनकी पोती गांव के उत्तर बधार से पानी पहुंचाकर घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव के ही प्रिंस कुमार और कृष्ण कुमार ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी.
विरोध करने पर जबरन ले जाने का आरोप
आवेदन के अनुसार जब युवती ने विरोध किया तो दोनों आरोपित उसका हाथ पकड़कर उसे जबरन गिरजा यादव के घर की ओर ले जाने लगे. इस दौरान युवती ने शोर मचाया और मदद के लिए आवाज लगाई.
बचाव करने पहुंची महिलाओं से मारपीट
युवती की आवाज सुनकर परिवार की महिलाएं बरती देवी, सुनीता देवी, मनमंती देवी और प्रमिला देवी मौके पर पहुंचीं. आरोप है कि इसके बाद महेंद्र यादव समेत कुल आठ लोगों ने मिलकर युवती और महिलाओं के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गईं.
अस्पताल में इलाज, पुलिस जांच शुरू
घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. उपचार के बाद पीड़ित पक्ष ने शकुराबाद थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
