जहानाबाद शहर के प्राचीन देवी मंदिर उंटा का 308वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया. मौके पर मंदिर के पुजारी राकेश पांडे के निर्देशन में दिनभर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा पाठ का कार्यक्रम चला. वहीं गुरुवार शाम में आरती के बाद भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु लोग उमड़ पड़े. भंडारा में प्राचीन देवी मंदिर से लेकर उंटा मंदिर तक प्रसाद लेने के लिए देर रात तक लंबी कतार लगी रही.
मंदिर के पुजारी राकेश पांडे एवं अनेक श्रद्धालुओं ने बताया कि माता की महिमा अपरंपार है. जो भी यहां सच्चे दिल से पूजा पाठ व मन्नत मांगते हैं, उनकी मुराद पूरी होती है. जिसको लेकर दूर दराज सभी लोग पहुंचे थे.
वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन में मंदिर समिति के विजय सत्कार, कुणाल कुमार मनीष कुमार, रंजीत कुमार समेत समिति के कई युवाओं की टोली तनमय्यता के साथ जुटी रही. युवाओं के टोली शांतिपूर्वक पीजी रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर प्रसाद वितरण के कार्य में जुटी थी.
