Jehanabad : घोसी में सर्पदंश से महिला की गयी जान

नगर पंचायत के अहियासा गांव में बीती रात सर्पदंश से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

घोसी. नगर पंचायत के अहियासा गांव में बीती रात सर्पदंश से एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक महिला अहियासा गांव निवासी दुलारी विंद की पत्नी छठिया देवी ( 60 वर्ष) बताया जाता है. बताया जाता है कि मृतक महिला बीते रात्रि अपने घर में सोई हुई थी. उसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया. बताया जाता है कि सर्पदंश की जानकारी पाकर आसपास के लोगों व उसके स्वजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद ले गया, जहां उसे इलाज के दौरान मौत हो गयी. जब्त शराब को किया गया नष्ट जहानाबाद नगर. डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देश पर बुधवार को मध्य निषेध विभाग एवं विभिन्न थानों द्वारा जब्त शराब को विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया. यह कार्य एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी रजनीकांत तथा अधीक्षक मध्य निषेध दिलीप पाठक के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ. इस दौरान उत्पाद विभाग के निरीक्षकगण एवं संबंधित पदाधिकारीगण की उपस्थिति रही. विनष्ट की गई शराब में उत्पाद विभाग द्वारा जब्त 6668.540 लीटर तथा पुलिस विभाग द्वारा जब्त 636.325 लीटर देसी एवं विदेशी शराब सम्मिलित रही. इस प्रकार कुल 7304.865 लीटर शराब का नष्ट किया गया. जिला प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि शराब के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >