नये वोटरों का जुड़ेगा नाम

वोटर लिस्ट. 01-31 तक जुलाई तक विशेष अभियान एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले का जुड़ेगा मतदाता सूची में नाम जहानाबाद नगर : निर्वाचक सूची की अशुद्धियों को दूर करने एवं योग्य निर्वाचकों के निबंधन को उच्च सीमा तक ले जाने के लिए निर्वाचक सूची के सतत अद्यतिकरण के लिए […]

वोटर लिस्ट. 01-31 तक जुलाई तक विशेष अभियान

एक जनवरी, 2017 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले का जुड़ेगा मतदाता सूची में नाम
जहानाबाद नगर : निर्वाचक सूची की अशुद्धियों को दूर करने एवं योग्य निर्वाचकों के निबंधन को उच्च सीमा तक ले जाने के लिए निर्वाचक सूची के सतत अद्यतिकरण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है.कोई मतदाता न छूटे थीम के अनुरूप एक जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जायेगा. अभियान के दौरान आठ जुलाई एवं 22 जुलाई को विशेष अभियान दिवस मनाया जायेगा.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए डीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नव निर्वाचकों को फोकस करते हुए निर्वाचकों का पंजीकरण के लिए अभियान चलाया जायेगा.उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी योग्य मतदाता निर्वाचक सूची में नाम दर्ज करवाने से वंचित नहीं रहें. अभियान के दौरान बीएलओ घर-घर जाकर पात्र आवेदकों से प्रपत्र 06 में आवेदन प्राप्त करेगा. इस अभियान के दौरान युथ पर विशेष फोकस करते हुए यह सुनिश्चित कराया जायेगा कि 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले सभी योग्य युवाओं का नाम निर्वाचक सूची में दर्ज हो जाय.
अभियान के दौरान मृत निर्वाचकों के नाम हटाने के लिए विशेष प्रयास किया जायेगा .इसके लिए मृत्यू रजिस्टर से डाटा संग्रहित कर उसका मिलान मतदाता सूची से कराया जायेगा. अभियान में निर्वाचक जनसंख्या अनुपात ,पुरुष-महिला अनुपात ,आयु वर्ग असंतुलन आदि कमियों का पता लगाकर उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा. अभियान के दौरान योग्य पात्र बीएलओ के अलावा डाक द्वारा ,एनबीएसपी पोर्टल द्वारा या मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन भी प्रपत्र भर सकते हैं.
डीएम ने बताया कि विशेष अभियान अवधि में प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा एनबीएसपी पोर्टल पर अपलोड करते हुए ऑन लाइन किया जायेगा. उन्होने बताया आयोग ने नागरिक सुविधा प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय कॉल सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध कराया है जिसका नंबर 1950 है. इस नंबर पर फोन करके नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. या पंजीकरण के लिए आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं.
युवा निर्वाचकों के निबंधन में अधिक से अधिक वृद्धि हो इसके लिए राजनीतिक दलों के साथ भी बैठक की जायेगी. इस अवसर पर अपर समाहर्ता रमेश चंद्र झा ,अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ. नवल किशोर चौधरी ,भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमिताभ सिंहा ,उपनिर्वाचन पदाधिकारी आर के कर्मशील,अवर निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ,जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रविशंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >