जहानाबाद (सदर) : आंधी-पानी के कारण इरकी के समीप 33 हजार वोल्ट की ट्रांसमिशन लाइन का तार टूट गया. इसके कारण शहरी क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही.
शाम में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा. वहीं बिजली आपूर्ति बाधित रहने से शहर के कई घरों में टंकी का पानी भी समाप्त हो गया. तेज आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति बाधित होते ही पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा. बिजली-पानी के लिए शहरवासियों में हाहाकार मचा रहा. बाजारों में चारों ओर जेनेरेटर चलने की आवाज सुनायी देती रही. इस बाबत पूछे जाने पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अमोल कुमार ने बताया कि इरकी के पास 33 हजार वोल्ट का तार टूट गया था. इसके कारण शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रही. तार को ठीक करा लिया गया है और शहर में उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली दी जा रही है.
