लाखों रुपये की संपत्ति हुई चोरी

रतनी : परसगिगहा थाना क्षेत्र के बढ़ेता गांव निवासी रामसेवक शर्मा के घर में घुस कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. इस बाबत गृह स्वामी द्वारा आवेदन थाने में दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार गृह स्वामी कई दिनों से पटना अपनी पोती की शादी में परिवार के साथ […]

रतनी : परसगिगहा थाना क्षेत्र के बढ़ेता गांव निवासी रामसेवक शर्मा के घर में घुस कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. इस बाबत गृह स्वामी द्वारा आवेदन थाने में दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार गृह स्वामी कई दिनों से पटना अपनी पोती की शादी में परिवार के साथ गये थे. रविवार की सुबह जब गृह स्वामी घर आये तो देखा कि घर का किवाड़ उचकाया हुआ है और लाइट जली है.गृहस्वामी प्रत्येक रूम में प्रवेश कर देखा, तो ट्रंक आदि से सामान गायब है. घर में रखे गहने, कपड़े आदि सामान करीब एक लाख की संपत्ति की चोरों ने चोरी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >