पंखे के हुक से फंदा लगा युवक ने की आत्महत्या

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के विशुनगंज मुहल्ला में देवी मंदिर के समीप के निवासी बंटी कुमार नामक 25 वर्षीय युवक ने रविवार की रात आत्महत्या कर ली. सोमवार की सुबह इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब मुहल्ले के कुछ लोग उसके घर पर गये थे. बंटी उक्त मुहल्ले में किराये के […]

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के विशुनगंज मुहल्ला में देवी मंदिर के समीप के निवासी बंटी कुमार नामक 25 वर्षीय युवक ने रविवार की रात आत्महत्या कर ली. सोमवार की सुबह इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब मुहल्ले के कुछ लोग उसके घर पर गये थे. बंटी उक्त मुहल्ले में किराये के मकान में रहता था और कपड़े की सिलाई का काम किया करता था. सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.

घटना का कारण क्या है इसकी तहकीकात पुलिस कर रही है. बताया गया है कि अमरिका मिस्त्री का पुत्र बंटी एवं परिवार के अन्य सदस्य विशुनगंज मुहल्ला में किराये के मकान में रहते थे. इसके पिता सुबह से ही काम पर निकल जाते थे. बताया गया है कि रविवार की रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने उसे मुहल्ला के समीप ही रेलवे लाइन के किनारे सड़क पर टहलते हुए देखा था.

उस समय वह तनाव में था. सोमवार की सुबह करीब सात बजे उसके घर पर मुहल्ले के ही कुछ युवक गये और घर का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की. दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने जब धक्का दिया, तो भीतर का दृश्य देखकर दंग रह गये. बंटी का शव पंखे के हुक से बंधे कपड़े से लटक रहा था. उसने गले में फंदा लगा आत्महत्या की थी.

हल्ला होने पर मुहल्ले के कई लोग जुट गये. उस वक्त उसके परिवार के कोई भी सदस्य घर पर नहीं था. इसकी सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पंखे से लटक रहे शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. उक्त युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है. मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >