41 डिग्री पहुंचा तापमान गरम हवा ने बढ़ायी लोगों की परेशानी

लू चलने के कारण झुलस रहे लोगों के चेहरे जहानाबाद : जिले में जारी तेज पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शनिवार के दिन मौसम का तापमान चरम सीमा पर था. लोगों को अधिक गरमी का एहसास हुआ. लू के थपेड़ों से लोग हलकान दिखे. गर्म हवा की वजह से घर से […]

लू चलने के कारण झुलस रहे लोगों के चेहरे

जहानाबाद : जिले में जारी तेज पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. शनिवार के दिन मौसम का तापमान चरम सीमा पर था. लोगों को अधिक गरमी का एहसास हुआ. लू के थपेड़ों से लोग हलकान दिखे. गर्म हवा की वजह से घर से बाहर निकलते ही लोगों का चेहरा झूलस रहा था. अधिक गरमी व लू चलने के कारण आम लोग घर से बाहर निकलने से परहेज करते दिखे.
सड़क पर चलने वाले राहगीरों को लू का सामना करना पड़ा. आसमान से बरसती आग व तीखी धूप के कारण घर से बाहर निकलते ही लोगों का बदन जलने लग रहा था. ऐसे तो लोग घर से निकलना नहीं चाह रहे थे लेकिन जरूरी काम के लिए निकले लोगों को गर्म हवा ने परेशान कर रख दिया. घर से निकलते ही लोगों का शरीर पसीने से भींग जा रहा था.
अधिक गरमी की वजह से सड़क पर निकलने वाले लोग चेहरे पर गमछा बांध गर्म हवा का सामना करते दिखे. खासकर दो पहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. शनिवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. अधिक तापमान होने के कारण घरों में पंखे से निकलने वाली हवा भी काफी गर्म महसूस हो रही थी.
जिनके घरों में कूलर व एसी की सुविधा है, उनलोगों को थोड़ी-बहुत राहत मिल रही थी, परंतु कभी- कभार बिजली कटते ही लोगों में बेचैनी बढ़ जा रही थी. ग्रामीण क्षेत्रों में तो लोग घर से बाहर निकल ठंडी जगह की तलाश करते दिखे. गरमी एवं लू के कारण दोपहर में सड़कों पर वाहनों व राहगीरों का आना जाना कम दिखा. बारह से तीन बजे के बीच में वाहनों का परिचालन कम जाने से ग्रामीण क्षेत्र में सड़कें सुनसान दिख रही थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >