मोबाइल अदालत में 2577 मामले निष्पादित

प्रखंड कार्यालय में लगी मोबाइल लोक अदालत जहानाबाद,नगर : सदर प्रखंड मुख्यालय में मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया गया. मोबाइल लोक अदालत में 2577 मामलों का निष्पादन हुआ. जिसमें अधिकांश मामले इंदिरा आवास, दाखिल खारिज, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजना आदि से संबंधित था. राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना द्वारा मोबाइल […]

प्रखंड कार्यालय में लगी मोबाइल लोक अदालत

जहानाबाद,नगर : सदर प्रखंड मुख्यालय में मोबाइल लोक अदालत का आयोजन किया गया. मोबाइल लोक अदालत में 2577 मामलों का निष्पादन हुआ. जिसमें अधिकांश मामले इंदिरा आवास, दाखिल खारिज, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजना आदि से संबंधित था. राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना द्वारा मोबाइल लोक अदालत को चार दिवसीय दौरे पर जहानाबाद न्याय मंडल के लिए भेजा गया है.
सोमवार को सदर प्रखंड कार्यालय में मोबाइल लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निबटारा कराया गया. वहीं मंगलवार को मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय में बुधवार को अरवल जिला मुख्यालय में तथा गुरुवार को घोसी प्रखंड कार्यालय में मोबाइल लोक अदालत द्वारा मामलों का निबटारा कराया जायेगा. मोबाइल लोक अदालत के पीठासीन पदाधिकारी अवकाश प्राप्त न्यायिक पदाधिकारी विनय कुमार श्रीवास्तव थे. जबकि अधिवक्ता शिवानंद गिरी तथा सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार ने लोगों को मामलों के निष्पादन में सहयोग प्रदान किया.
मोबाइल लोक अदालत के आयोजन के संबंध में बताया गया कि मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का निबटारा सरल एवं निष्पक्ष आधुनिक प्रक्रिया है. इसके द्वारा मध्यस्थ अधिकारी दबावरहित वातावरण में विवादों का निबटारा करते हैं. इससे विवाद का अविलंब व शीघ्र समाधान, समय तथा खर्चे की किफायत न्यायालयों में चक्कर लगाने से राहत मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >