आज आयेंगे सीएम, तैयारी पूरी

उत्साह . माता मुलुकरानी देवी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण मंडई बियर का निरीक्षण व प्रतिमा का अनावरण करेंगे जहानाबाद / मोदनगंज : मोदनगंज प्रखंडर के वीवीएम कॉलेज ओकरी में माता मुलुकरानी देवी की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इस दौरान वे बन रहे मंडई बियर निर्माण का निरीक्षण भी करेंगे. […]

उत्साह . माता मुलुकरानी देवी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

मंडई बियर का निरीक्षण व प्रतिमा का अनावरण करेंगे
जहानाबाद / मोदनगंज : मोदनगंज प्रखंडर के वीवीएम कॉलेज ओकरी में माता मुलुकरानी देवी की प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इस दौरान वे बन रहे मंडई बियर निर्माण का निरीक्षण भी करेंगे. मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से प्रात: 11 बजे मंडई बियर का निरीक्षण करने पहुंचेंगे. इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से ओकरी स्थित बीबीएम कॉलेज परिसर पहुंचेंगे,
जहां माता मुलूकरानी देवी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. माता मुलुकरानी देवी राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र की माता थीं. इनके नाम पर ही महाविद्यालय की स्थापना की गयी है. अरिस्टो फार्मा के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रशासन द्वारा कॉलेज परिसर एवं मंडई बियर के समीप सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.
डीएम-एसपी ने की बैठक : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं एसपी आदित्य कुमार ने अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
बैठक में आयोजक मंडली के लोग भी शामिल थे. बैठक में डीएम-एसपी ने उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश दिये. डी एरिया में लोगों के प्रवेश पर रोक, हेलीपैड स्थल पर चयनित लोग ही जा सकेंगे. मसौढ़ी को तेल्हाड़ा से जोड़नेवाले पथ में गोविंदपुर से सुदासपुर चंधरिया होकर गाड़ियों का आना-जाना, समारोह के लिए बने पंडाल में किसी प्रकार का सामान ले जाने पर रोक, लोगों की शिकायत के लिए दिये जानेवाले आवेदन को दंडाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाना आदि कई निर्देश भी दिये गये.
कानून-व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करनेवालों पर कार्रवाई का सख्त आदेश भी उपस्थित पदाधिकारियों को दिया गया. बैठक में डीडीसी, एएसपी, बीडीओ श्यामकिशोर शर्मा, सीओ प्रमोद कुमार मिश्र, घोसी के थानाप्रभारी सुरेश प्रसाद, ओकरी ओपी प्रभारी रूपेश कुमार, बीबीएम कॉलेज के सचिव राजनंदन शर्मा, कॉलेज के प्राचार्य डाॅ राजकिशोर शर्मा उपस्थित थे.
सज-धज कर तैयार हुआ कॉलेज परिसर
सुरक्षा का कड़ा इंतजाम
प्रशासन द्वारा सीएम की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है. खोजी कुत्ते, मेटल डिटेक्टर से सभा स्थल एवं महाविद्यालय के चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है. सभा स्थल की बैरिकेडिंग, हेलीपैड, मंच का निर्माण किया जा चुका है. वहीं डीएम, एसपी के द्वारा सभी तैयारियों पर नजर रखी जा रही है. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगभग 20 से 25 हजार लोगों के आने की संभावना है. डीएम मनोज कुमार सिंह एवं एसपी आदित्य कुमार द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >