शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का किया अपहरण

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी अंतर्गत सिकरिया बाजार समिति प्रांगण स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के समीप से 15 वर्षीया एक नाबालिग लड़की का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में विस्टौल गांव के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री प्रेरणा कुमारी (काल्पनिक नाम) को शादी की […]

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी अंतर्गत सिकरिया बाजार समिति प्रांगण स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के समीप से 15 वर्षीया एक नाबालिग लड़की का अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में विस्टौल गांव के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री प्रेरणा कुमारी (काल्पनिक नाम) को शादी की नीयत से अगवा किये जाने की प्राथमिकी रविवार की शाम कड़ौना ओपी में दर्ज करायी है जिसमें गांव के ही निवासी संदीप कुमार नामक युवक,

उसका छोटा भाई, उसकी बहन और बहनोई को अभियुक्त बनाया है. एफआइआर दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. अगवा लड़की एवं अभियुक्तों की तलाश की जा रही है. दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि 27 मार्च को उसकी पुत्री और भगीनी रुपये निकालने के लिए सिकरिया स्थित बैंक में गयी थी. रूपये निकालने के बाद पूर्वाह्न करीब दस बजे बाजार समिति प्रांगण के गेट पर खड़ी थी. उसी वक्त टेंपो पर सवार उक्त चारों अभियुक्त आये और संदीप ने उसकी पुत्री का हाथ पकड़ कर टेंपो पर बैठा लिया.

उसकी भगीनी को भगा दिया एवं टेम्पो जहानाबाद की ओर ले भागा. भगीनी ने घर पहुंचने के बाद इसकी सूचना दी तत्पश्चात ग्रामीणो के साथ इसकी शिकायत करने वे आरोपित युवक के घर पर गये जहां युवक के पिता और पत्नी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और मारपीट करने की धमकी देकर भगा दिया. प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि वे अपने स्तर से पुत्री की काफी खोजबीन की और अभियुक्त पक्ष के लोगों से भी आरजू मिन्नत की लेकिन कुछ भी पता नहीं चलने पर अंतत: पुलिस को इसकी सूचना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >