चुनाव में नीतीश गरीबों को रोकने की कर रहे साजिश

जहानाबाद,सदर : भाकपा -माले के राज्य स्थाई समिति के सदस्य एवं अरवल -जहानाबाद के जिला सचिव महानंद एवं श्री निवास शर्मा ने संयुक्त रूप् से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नगर निकाय चुनाव में नीतीश सरकार द्वारा तुगलकी फरमान जारी किये है एवं अनावश्यक शर्त थोपे है जिस तरह के शर्त व कानून नगर […]

जहानाबाद,सदर : भाकपा -माले के राज्य स्थाई समिति के सदस्य एवं अरवल -जहानाबाद के जिला सचिव महानंद एवं श्री निवास शर्मा ने संयुक्त रूप् से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नगर निकाय चुनाव में नीतीश सरकार द्वारा तुगलकी फरमान जारी किये है एवं अनावश्यक शर्त थोपे है जिस तरह के शर्त व कानून नगर निकाय चुनाव में बनाया गया है जिससे गरीबों को चुनाव में भाग लेने से सरकार ने रोकने की साजिश रची है.यह लोकतंत्र के खिलाफ है तथा लोकतांत्रिक अधिकारो का हनन है.

उन्होने कहा कि नीतीश कुमार के इस तरह के कानून से गरीबों पर लोकतांत्रिक अधिकारो पर हमला है .नो ड्यूज सार्टिफिकेट ,होल्डिंग टैक्स समेत कई तरह के टैक्स वसूली का जरिया चुनाव में हिस्सेदारी वालों से क्यो लिया जा रहा है.यह संविधान में मिले अधिकारों का उल्लंघन है. गरीबों के संतान का आधार कार्ड बनना जरूरी नही है.उन्होने कहा कि नीतीश कुमार समेत सत्ता में बैठे सभी नेता बाबा साहेब का गुणगान करेगें और गरीब -पिछड़ो को एकजूट होने की बात करेगें .

लेकिन वही लोग बाबा साहेब द्वारा बनाये गये संविधान पर हमला कर रहे हैं. और उसका शिकार गरीब ,दलित एवं पिछड़ा वर्ग हो रहे हैं. नेताओं ने कहा कि सरकार इस पर विचार करे अन्यथा बाध्य होकर माले इसके खिलाफ आंदोलन तेज करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >