33 वार्डों के पार्षदों व उनके परिजनों ने अपनी-अपनी भागीदारी निभायी
जहानाबाद : नशामुक्ति के पक्ष में राज्यव्यापी मानव शृंखला कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा सभी 33 वार्डों के नगर पार्षदों एवं उनके परिजनों ने अपनी-अपनी भागीदारी निभायी. जन प्रतिनिधियों एवं पूर्व प्रतिनिधियों ने शृंखला को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. सुबह से ही शहर के अलावा ग्रामीण इलाके से लोगों को जुटा कर एनएच पर मानव जंजीर बनाने के लिए वे जुटे थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के आह्वान पर पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने के लिए 153 किमी लंबी शृंखला की सफलता पर नेताओं ने हर्ष व्यक्त कर इसके लिए तमाम वर्गों के लोगों को धन्यवाद दिया है.
राजद के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ शृंखला के हिस्सेदार बने. मानव शृंखला में मखदुमपुर के विधायक सूबेदार दास, पूर्व विधायक डाॅ मुनी लाल यादव, पूर्व विधायक डाॅ सच्चिदानंद यादव, जिलाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन राही, युवा राजद के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह यादव, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष छत्रधारी यादव, प्रवक्ता शशि रंजन कुमार उर्फ पप्पू यादव, राजद के वरिष्ठ नेता संपूर्ण लाल यादव उर्फ मुंदर यादव, सुदय यादव, संजय यादव, रमेश यादव, परमहंष राय, विनोद यादव, बैकुंठ यादव, मनोज यादव,
अलाउदीन राइन, वकील यादव, नित्या यादव, बिहारी यादव, गजेंद्र यादव, मरछु रविदास, रविशंकर शर्मा, उपेंद्र कुमार, मृत्युंजय यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे. उधर नगर पार्षदों ने इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. नगर परिषद के उपाध्यक्ष अरुण कुमार, नगर पार्षद मो मुसताक, अनीता देवी, लता देवी, सुनिता कुमारी, मनोज कुमार, लालझरी देवी, नूरशबा खातुन, मो सुहैल मुस्तफा, मो कलामुदीन, विजय प्रसाद, राजेश कुमार एवं रामाश्रय प्रसाद सिंह समेत अन्य पार्षद शृंखला में शामिल थे.
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, कार्यालय के कर्मी निरंजन कुमार पांडे, जितेंद्र कुमार पांडे, अशोक कुमार एवं सुनील कुमार के साथ मानव शृंखला के भागीदार बने.
सुरक्षा के किये गये थे पुख्ता प्रबंध:मानव शृंखला पर जिले के शहरी और ग्रामीण इलाके में पुलिस अफसरों एवं सशस्त्र बलों के द्वारा कड़ी चौकसी बरती जा रही थी. एसपी आदित्य कुमार ने घूम-घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. विधि व्यवस्था के मद्दे नजर सभी थानाध्यक्ष और ओपी प्रभारी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे. सड़कों पर जगह-जगह तैनात सुरक्षा बल मानव शृंखला में शामिल लोगों की निगरानी कर रहे थे. एसएसबी और सैप बलों को भी ड्यूटी पर लगाया गया था.
नशामुक्ति का फ्लेक्स बोर्ड को असामाजिक तत्वों ने जलाया :किंजर अरवल. मानव शृंखला निर्माण के पूर्व संध्या पर एनएच 110 के नगला और सरैया ग्राम के पास नशा मुक्ति का फ्लेक्स बोर्ड गेट बनाकर लगाया गया था. गेट जिला प्रशासन अरवल द्वारा लगाया गया था. शुक्रवार की रात्रि में कुछ असामाजिक तत्वों ने नशामुक्ति का स्लोगन लिखे फ्लेक्स बोर्ड में आग लगा दिया. शनिवार को आनन-फानन में कपड़े पर स्लोगन लिखकर जले फ्लेक्स बोर्ड पर लगाया गया.
