जहानाबाद सदर : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा जहानाबाद के तत्वावधान में राज्य अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जहानाबाद जिले के 30 कृषकों के दल को बदलते हुए जलवायु परिवर्तन के परिपेक्ष्य में सब्जी उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए नालंदा उद्यान महाविद्यालय नूरसराय के लिए रवाना किया गया.
यह प्रशिक्षण 19 से 21 जनवरी तक चलेगा. कृषकों को प्रशिक्षण में आलू, फूलगोभी, मटर, बैंगन, टमाटर आदि के नये वैज्ञानिक तकनीक से उत्पादन करने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा. कृषकों के दल का नेतृत्व जहानाबाद प्रखंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक डाॅ अशोक अकेला ने किया. जबकि परिभ्रमण पर जाने वाले किसानों में रिंपी देवी, मालती देवी, प्रमीला देवी, अनीता देवी, मंजू देवी, सतेंद्र सिंह, श्याम नंदन प्रसाद, द्वारिका सिंह, असलम मिंया, पंकज कुमार समेत 30 कृषक शामिल हैं. कृषकों को आत्मा के उपपरियोजना निदेशक राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस मौके पर आत्माकर्मी रोशन कुमार समेत कई लोग शामिल थे.
