दुष्कर्म मामले में जांच रिपोर्ट निगेटिव

जहानाबाद : स्कूल में छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की घटना ने नया मोड़ ले लिया है. 15 दिसंबर को काको मध्य विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका ने विद्यालय के शिक्षकों पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने पीड़ित बच्ची को इलाज […]

जहानाबाद : स्कूल में छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की घटना ने नया मोड़ ले लिया है. 15 दिसंबर को काको मध्य विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका ने विद्यालय के शिक्षकों पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने पीड़ित बच्ची को इलाज और मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल

दुष्कर्म मामले में जांच रिपोर्ट…
पहुंचाया. वहां तीन डाॅक्टरों की टीम ने छात्रा की मेडिकल जांच की. जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी. छात्रा की मां पीएमसीएच ले जाकर उसका इलाज करा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कई लोगों का कहना है कि स्कूल में हुए विवाद को शिक्षिका ने बेवजह तूल दिया है. कुछ दिनों पहले भी हाजिरी बनाने को लेकर विद्यालय के हेडमास्टर और शिक्षकों के साथ शिक्षिका की नोक-झोंक हुई थी. अहम की लड़ाई दुष्कर्म तक जा पहुंचा. जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि दुष्कर्म हुआ ही नहीं. रक्तस्राव को डाॅक्टरों ने मासिक का लक्षण बताया है.
क्या है एफआइआर : लड़की की मां ने एफआइआर में जिक्र किया है
कि उसकी 12 वर्षीया बेटी असामान्य है. वह हमेशा उसके साथ ही स्कूल में रहती है. टिफिन के वक्त बेटी नहीं मिली. आरोप है कि स्कूल के टीचर अताउर रहमान, अब्दुल बारिक, मो. शौकत और हेडमास्टर अज्जू अहमद ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. उनकी पुत्री विद्यालय के छत पर लहूलुहान हालत में मिली थी. आरोप है कि हेडमास्टर व नामजद शिक्षक अन्य लड़कियों के साथ भी अश्लील हरकत करते हैं. पूर्व में भी उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है.
एसपी बोले मामजा फर्जी : एसपी आदित्य कुमार ने मामले को पूरी तरह से फर्जी बताया है. उनका कहना है कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है. प्राथमिकी के आलोक में गहराई से जांच करायी गयी. जांच के दौरान स्कूल के किसी भी शिक्षक या छात्र ने ऐसी घटना के बारे में नहीं बताया. जांच के दौरान पता चला कि शिक्षिका का हेडमास्टर और शिक्षकों के साथ पहले से विवाद चल रहा था.
मां ने कहा : सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: लड़की की मां कहती है कि बेटी के साथ रेप हुआ है. कोई मां अपनी बेटी को मोहरा कैसे बना सकती है. कौन ऐसी मां होगी, जो झूठ कहेगी कि बेटी के साथ रेप हुआ है. कुछ दिन पहले भी हेडमास्टर ने गाली-गलौज किया था. गलत ही आरोप लगाना होता, तो खुद के बारे में कहती, बेटी को क्यों बदनाम करती? अगर न्याय नहीं मिला तो सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगी व सजा िदलवाऊंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >