जहानाबाद : परसविगहा थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बढ़ेता के समीप से दो लोगों को गिरफ्तार किया. पकड़े गये लोगों में एक पप्पू शर्मा सेंधवा गांव का निवासी है. उसके साथ मुकेश कुमार नामक एक दूसरा युवक भी पकड़ा गया है. इनलोगों के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल जब्त हुई है. पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने गिरफ्तारी और बाइक जब्त किये जाने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पप्पू शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है.
उसके विरुद्ध न्यायालय से गैरजमानतीय वारंट निकला हुआ था. वह पटना के भी एक केस में आरोपित है, जिसकी तहकीकात की जा रही है. एसपी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि किसी अपराध करने की योजना के तहत वाहन पर सवार कुछ लोग बढ़ेता के समीप से गुजरनेवाले हैं. त्वरित कार्रवाई की गयी, जिसमें ननवेलेवुल वारंटी पप्पू शर्मा और उसके साथ मुकेश नामक युवक को गिरफ्तार किया गया.
