12वर्षीय छात्रा से बलात्कार से दुष्कर्म का मामला
जहानाबाद सदर : काको मध्य विद्यालय में 12 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ विद्यालय के शिक्षकों द्वारा ही किये गये सामूहिक बलात्कार की घटना के विरोध में एआइडीएसओ ने शहर में सोमवार को विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च संगठन के कार्यालय लक्ष्मी भवन मलहचक से निकलकर शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए अस्पताल मोड़ पर समाप्त हो गयी. विरोध मार्च को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विद्यालय के नाबालिग छात्रा के साथ किये गये सामूहिक बलात्कार की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है. जिसकी जितनी भी निंदा की जाय कम पड़ जायेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में हत्या,
बलात्कार, छेड़खानी के घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. सरकार इन घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है. उन्होंने घटना में शामिल शिक्षकों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए सजा दिलाने तथा अश्लील सिनेमा एवं विज्ञापन के प्रकाशन पर रोक लगाने की मांग की है. विरोध मार्च को संगठन के जिला प्रभारी राजू कुमार, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, ऋभा कुमारी, विंदु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी समेत कई लोगों ने संबोधित किया.
