जहानाबाद : पटना-गया रेल खंड पर जहानाबाद रेल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर रेलवे पुल के समीप शनिवार को पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है. घायल युवक मखदुमपुर थाना क्षेत्र के छज्जोपुर गांव का निवासी शंकर यादव बताया गया है.
उक्त युवक पैसेंजर ट्रेन से जा रहा था. वह ट्रेन के डब्बे के गेट पर सवार था और अचानक वह ट्रेन से गिर गया. उसके सिर में गहरी चोट लगी है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भिजवाया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद बेहोशी हालत में उसे पटना रेफर कर दिया गया है.
