सुकन्या पतंग स्पर्धा का लिया अानंद

जहानाबाद नगर : मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा गांधी मैदान में सुकन्या पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. डाक निरीक्षक के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में डाककर्मियों के साथ ही स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. इस दौरान लोगों को सुकन्या योजना की जानकारी देते हुए हुए इस योजना […]

जहानाबाद नगर : मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा गांधी मैदान में सुकन्या पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. डाक निरीक्षक के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में डाककर्मियों के साथ ही स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए. इस दौरान लोगों को सुकन्या योजना की जानकारी देते हुए हुए इस योजना से मिलने वाले लाभ से भी अवगत कराया गया. उन्हें बताया गया कि जिनके घरों में बेटी ने जन्म लिया है वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. करपी(अरवल). मकर संक्रांति के अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा शनिवार को मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के परिसर में सुकन्या पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जहानाबाद के अनुमंडल डाक निरीक्षक ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुकन्या योजना उन लोगों के लिये काफी फायदे मंद है जिनके घर में बेटी जन्मी है.

वह इस योजना के तहत अपने हिसाब से डाक घर में पैसे जमा करेंगे तो बेटी की शादी के समय पैसों की समस्या नहीं होगी. आप सभी लोग इस योजना का लाभ उठाये .

उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के अतिरिक्त लोगों को डाक जीवन बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, माई स्टांप योजना समेत बहुउद्देशीय योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दिया. इसके पश्चात उपस्थित लोगों ने पतंग उड़ा आनंद लिया. इस मौके पर भुनेश्वर यादव मिथिलेश कुमार संतोष कुमार, विजय शर्मा, नारायण दास समेत सभी 14 शाखा डाकघर के कर्मियों ने भाग लिया. सुकन्या के 11 लोगों ने जबकि 555 लोगों ने बचत खाता डाकघर में खुलवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >