गुटखे का प्रचार करते 11 युवकों को किया गिरफ्तार

गुटखे के प्रचार के आरोप में पकड़े गये युवक. जहानाबाद,नगर : जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर रेलवे स्टेशन परिसर के समीप शिखर नामक गुटखा का प्रचार करते 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार सभी लोग जहानाबाद स्टेशन एरिया में बैंड-बाजे के साथ गुटखा का प्रचार-प्रसार कर रहे थे. डीएम के निर्देश […]

गुटखे के प्रचार के आरोप में पकड़े गये युवक.

जहानाबाद,नगर : जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर रेलवे स्टेशन परिसर के समीप शिखर नामक गुटखा का प्रचार करते 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.गिरफ्तार सभी लोग जहानाबाद स्टेशन एरिया में बैंड-बाजे के साथ गुटखा का प्रचार-प्रसार कर रहे थे. डीएम के निर्देश पर बीडीओ नौशाद आलम सिद्दकी द्वारा छापेमारी कर इन लोगों को पकड़ा गया .तथा इनके पास से भारी मात्रा में तंबाकू उत्पाद बरामद किया गया है.
सभी उत्पाद को जब्त करते हुए गुटखा एजेंसी पर कोटपा एवं अन्य सुसंगत धारा के तहत नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मालूम हो कि मंगलवार की दोपहर स्टेशन एरिया के आसपास बैंड-बाजे के साथ गुटखा का प्रचार किया जा रहा था. इसकी जानकारी मिलते ही डीएम ने तत्काल इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीएम का निर्देश मिलते ही प्रचार कर रहे सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा गुटखा उत्पाद को जब्त कर लिया गया .विदित हो कि प्रदेश में गुटखा उत्पादों के बिक्री पर प्रतिबंध लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >