शराबबंदी का अलख जगा रहे कलाकार

जहानाबाद नगर : जिले के सभी पंचायतों की गलियों में शराबबंदी की अलख जगा रहे हैं कला जत्था के कलाकार. कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को शराबबंदी से होने वाले लाभ से अवगत कराते हुए उन्हें 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा […]

जहानाबाद नगर : जिले के सभी पंचायतों की गलियों में शराबबंदी की अलख जगा रहे हैं कला जत्था के कलाकार. कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को शराबबंदी से होने वाले लाभ से अवगत कराते हुए उन्हें 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

तीन कला जत्था में शामिल 36 कलाकार अलग-अलग गांवों में नुक्कड़ नाटक बदला टोला-बदला बिहार की प्रस्तुति कर लोगों को बता रहे हैं कि सरकार द्वारा पूर्ण शराबबंदी लागू किये जाने के बाद क्या-क्या बदलाव आया है. वहीं खूब लड़ी मर्दानी नामक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को शराबबंदी के अभियान में सहभागी बनने का आह्वान कर रहे थे. कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो रहे हैं.

कलाकार भी पूरे उत्साह के साथ लोगों को जागरूक करने में जुटे थे. कलाकार अपनी कला के माध्यम से लोगों के बीच 21 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव शृंखला निर्माण के लिए माहौल बनाने में तथा लोगों को अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते रहे. कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में बताया गया कि शराबबंदी से समाज में क्या बदलाव आया है. कलाकारों की प्रस्तुति देख लोगों ने भी मानव शृंखला में शामिल होने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >