शहरी क्षेत्र को बनाया जायेगा पोलियो मुक्त

जहानाबाद,नगर : जिले के शहरी क्षेत्र को पोलियो मुक्त बनाने के लिए 29 जनवरी से 02 फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा. इस शहरी क्षेत्र में चलाये जाने वाले विशेष अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स की बैठक हुई. नशा मुक्ति केंद्र में नोडल पदाधिकारी डाॅ विद्या भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित […]

जहानाबाद,नगर : जिले के शहरी क्षेत्र को पोलियो मुक्त बनाने के लिए 29 जनवरी से 02 फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा. इस शहरी क्षेत्र में चलाये जाने वाले विशेष अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स की बैठक हुई. नशा मुक्ति केंद्र में नोडल पदाधिकारी डाॅ विद्या भूषण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मियों को पूरी तत्परता एवं उत्साह के साथ अभियान को सफल बनाने को कहा गया. बैठक में पहले चक्र के चलाये गये अभियान की समीक्षा की गयी.

कर्मी घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को निश्चित रूप से पोलियो की दवा पिलाये, ताकि शहर को पोलियो मुक्त बनाने में सफलता हासिल हो सके. बैठक में बताया गया कि अभियान की सफलता को लेकर शहरी क्षेत्र में 21 सुपरवाइजर, 54 टीम जो घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के अलावा 25 ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है.

बैठक में शहरी क्षेत्र के टास्क फोर्स के सदस्यों से अभियान की सफलता पर चर्चा हुई, जिसमें मैन पावर बढ़ाने पर विचार किया गया. बैठक में बाल विकास परियोजना के तरफ से सभी सेविकाओं द्वारा अभियान की सफलता को लेकर प्रभातफेरी कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में अविनाश कुमार के अलावे अन्य कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >