खेल से कर्मियों के बीच आपसी सद्भाव का बनता है वातावरण

जहानाबाद नगर : स्थानीय न्यू इंडोर स्टेडियम में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के पंचम अंतर शाखा इंडोर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद ने दीप जला कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी प्रेम व सद्भाव का वातावरण कायम होता है. […]

जहानाबाद नगर : स्थानीय न्यू इंडोर स्टेडियम में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के पंचम अंतर शाखा इंडोर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन उपविकास आयुक्त रामरूप प्रसाद ने दीप जला कर किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी प्रेम व सद्भाव का वातावरण कायम होता है. खेल में भाग लेने वाले विभिन्न शाखाओं के कर्मी एक दूसरे से परिचित होते हैं जिससे उनके अंदर काम करने का जज्बा और भी प्रगाढ़ होता है.

उन्होंने सभी बैंक कर्मियों से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज की सेवा करने को कहा. इस अवसर पर महाप्रबंधक संदीप मंगल ने बताया कि बैंक द्वारा हर वर्ष इस तरह के इंडोर खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है. जिसमें जहानाबाद तथा अरवल जिले के विभिन्न शाखाओं के कर्मी शामिल होते हैं. इससे कर्मियों के बीच आपसी सद्भाव का वातावरण बनता है तथा वे एक दूसरे से कई अच्छी बातें सिखते हैं. इनडोर खेल प्रतियोगिता के दौरान बैडमिंटन, चेस,

टेबुल टेनिस, कैरमबोर्ड आदि खेलों का आयोजन किया गया. जिसमें बैंककर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. इनडोर गेम में भाग लेने के लिए बैंककर्मी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे. एक एक कर्मी कई-कई खेलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करा रहे थे. इस दौरान बैंक के क्षेत्रिय अधिकारी मो एजाज असगर के अलावा विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >