मानव शृंखला को ऐतिहासिक बनाने की अपील

जहानाबाद : जिले की डेढ़सैया पंचायत दक्षिणी गांव में मद्य निषेध दिवस पर आयोजित होने वाली मानव शृंखला को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बैठक की गयी. अध्यक्षता पंचायत के मुखिया कुणाल कुमार ने किया. बैठक में आशा,बीटी, नवसाक्षर, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वयंसेवी संस्था के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. बैठक […]

जहानाबाद : जिले की डेढ़सैया पंचायत दक्षिणी गांव में मद्य निषेध दिवस पर आयोजित होने वाली मानव शृंखला को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बैठक की गयी. अध्यक्षता पंचायत के मुखिया कुणाल कुमार ने किया. बैठक में आशा,बीटी, नवसाक्षर, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वयंसेवी संस्था के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

बैठक में लोगों को जागरूक करने हेतु दीवार लेखन, चौपाल, नुक्कड़ नाटक, गीत के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया ने मानव शृंखला को ऐतिहासिक बनाने के लिए आम लोगों की भागीदारी एवं सहयोग करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि 10 जनवरी को आयोजित पदयात्रा पंचायत के विभिन्न गांव में निकाली जायेगी. पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो कार्यक्रम को सफल बनायें. बैठक में राघवेंद्र कुमार, शालिग्राम शर्मा, प्रमोद कुमार, रामाश्रय शर्मा सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >