आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

आयोजन. मजदूर यूनियन का जिला कन्वेंशन समाप्त शनिवार को जनविरोधी नीति के खिलाफ खेतिहर मजदूर यूिनयन के एक दिवसीय कन्वेंशन में मौजूद लोग. संगठित हो मजदूर आंदोलन को बढ़ाने की अपील सरकार की जनविरोधी नीति के कारण हाशिये पर हैं मजदूर जहानाबाद : केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ जिले की प्रांतीय खेतिहर मजदूर […]

आयोजन. मजदूर यूनियन का जिला कन्वेंशन समाप्त

शनिवार को जनविरोधी नीति के खिलाफ खेतिहर मजदूर यूिनयन के एक दिवसीय कन्वेंशन में मौजूद लोग.
संगठित हो मजदूर आंदोलन को बढ़ाने की अपील
सरकार की जनविरोधी नीति के कारण हाशिये पर हैं मजदूर
जहानाबाद : केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ जिले की प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन का एक दिवसीय कन्वेंशन शनिवार को संपन्न हो गया. कोर्ट स्टेशन के समीप यदुनंदन महतो सेवा संस्थान में आयोजित कन्वेंशन की अध्यक्षता सुनीता देवी ने की. कन्वेंशन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काॅमरेड रामपुरी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीति के कारण मजदूर वर्ग हाशिये पर है.
उन्हें कार्य की उचित मजदूरी नहीं मिल रही है. उन्होंने मजदूरों से मर्यादा की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए मजदूरों को संगठित होकर हक की लड़ाई को तेज करने का आह्वान किया एवं आंदोलन को धार देने की बात कही. सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र चौरसिया ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना में लूट मची है. गरीबों को इंदिरा आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्द-से-जल्द मजदूरों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं होता है, तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा. कन्वेंशन में तमाम गरीबों को मनरेगा के तहत काम देने, भूमिहीनों को 10 डिसमिल जमीन, जन वितरण प्रणाली को सशक्त करने एवं महिला उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. कन्वेंशन में काॅ गिरानी साव, अकबर इमाम, रामप्रसाद, जगदीश प्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >