ग्रामीण श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

ग्रामीण श्रमिकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित जहानाबाद नगर : जिले के नवादा स्थित डाॅ विनियन आश्रम में श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय ग्रामीण श्रमिकों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिप अध्यक्षा आभा रानी एवं श्रम अधीक्षक सुरेंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप जला कर की. कार्यक्रम […]

ग्रामीण श्रमिकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

जहानाबाद नगर : जिले के नवादा स्थित डाॅ विनियन आश्रम में श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय ग्रामीण श्रमिकों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिप अध्यक्षा आभा रानी एवं श्रम अधीक्षक सुरेंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप जला कर की. कार्यक्रम की अध्यक्षता पिंजौरा पंचायत के मुखिया हरिलाल ने किया. शिविर के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रम अधीक्षक ने ग्रामीण श्रमिकों को श्रम अधिनियम एवं सरकार द्वारा प्रचलित विभिन्न
कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. श्रमिकों को बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना के साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी. इस मौके पर ग्रामीण श्रमिकों से आह्वान किया गया कि वे जागरूक होकर इन योजनाओं का लाभ उठायें. प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी श्रमिकों को एक दिन की मजदूरी तथा मार्ग व्यय दिया गया. साथ ही विभिन्न योजनाओं से संबंधित पुस्तिका भी उपलब्ध कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >