परिवार नियोजन का लक्ष्य हर हाल में हो पूरा

आदर्श दंपती एवं अन्य को भी करें जागरूक : डीएम जहानाबाद (नगर) : समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक हुई. जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य संबंधी सभी विषयों पर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. डीएम ने परिवार नियोजन के लक्ष्य को […]

आदर्श दंपती एवं अन्य को भी करें जागरूक : डीएम

जहानाबाद (नगर) : समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक हुई. जिला पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य संबंधी सभी विषयों पर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. डीएम ने परिवार नियोजन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी सीडीपीओ एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने-अपने प्रखंड में सर्वेक्षण करा आदर्श दंपती एवं अन्य को परिवार नियोजन के लिए जागरूक कर स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण के लिए उपस्थित करा कर सर्वेक्षण प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया.
साथ ही कार्य पूरा नहीं करनेवाले सीडीपीओ एवं एमओआइसी पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा. परिवार नियोजन के लक्ष्य को प्राप्त करने में अभी तक महज 15 फीसदी ही सफलता मिली है. इसे देखते हुए डीएम ने सभी सीडीपीओ से स्पष्टीकरण पूछा है. डीएम ने पिछले माह की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए चार मुख्य बिंदुओं परिवार नियोजन,
टीकाकरण, पल्स पोलियो एवं एएनसी पर जोर देने को कहा. इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरते जाने का आदेश दिया. डीएम ने सभी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपस्थिति की रिपोर्ट प्रतिदिन राज्य में भेजने का निर्देश दिया. वहीं, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी के आलोक में तीन चिकित्सकों का वेतन काटने का निर्देश दिया
.मातृत्व मृत्यु दर प्रतिवेदन में कई प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्रों से कोई भी प्रतिवेदन जिले को नहीं भेजे जाने पर फटकार लगाते हुए डीएम ने प्रतिदिन प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया. वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराये गये कीट का उपयोग उचित ढंग से नहीं होने के कारण डीएम ने सेविका एवं एएनएम को प्रशिक्षण देने की बात कही. साथ ही प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को पांच-पांच आदर्श दंपती को परिवार नियोजन के लिए राजी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया.
स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी सुनिश्चित कराने को कहा. आशा को कार्य के एवज में मिलनेवाले पारिश्रमिक का भुगतान एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया, जबकि मोतियाबिंद के ऑपरेशन की प्रगति भी संतोषजनक नहीं होने पर जिले में सर्वेक्षण करा कर प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिन तय कर मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने का निर्देश दिया.
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर चौधरी, सिविल सर्जन डाॅ विजय कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी एवं सीडीपीओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >