हत्या कर फेंकी गयी महिला की लाश बरामद

मेही सिवाना बधार से पुलिस ने लाश बरामद की जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी के सिकरिया और सुकुलचक गांवों के बीच मेही सिवाना बधार में गुरुवार को पुलिस ने 40 वर्षीया एक महिला की लाश बरामद की है. शव की पहचान अभी नहीं हुई है. महिला की हत्या अपराधियों ने वीभत्स ढंग […]

मेही सिवाना बधार से पुलिस ने लाश बरामद की

जहानाबाद : नगर थाना क्षेत्र के कड़ौना ओपी के सिकरिया और सुकुलचक गांवों के बीच मेही सिवाना बधार में गुरुवार को पुलिस ने 40 वर्षीया एक महिला की लाश बरामद की है. शव की पहचान अभी नहीं हुई है. महिला की हत्या अपराधियों ने वीभत्स ढंग से की है. उसके चेहरे को चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार से कई जगहों पर गोदा गया है. सूचना पाकर कड़ौना ओपी प्रभारी चंदन कुमार वहां पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के
लिए सदर अस्पताल में भेजा. पुलिस के अनुसार उक्त महिला के शरीर पर गुलाबी रंग की साड़ी और पीले रंग का ब्लाउज है. आसपास के कुछ गांवों के लोगों ने उसकी पहचान नहीं की. बताया गया है कि किसी दूसरे स्थान पर उक्त महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से अपराधियों ने उसके चेहरे को कई जगह काटा और लाश को मेही सिवाना बधार में लाकर फेंक दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >