लग्न को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक

जहानाबाद : शहर में लग्न को लेकर बाजाराें की रौनक बढ़ गयी है. आषाढ़ माह में कम लग्न होने के कारण खरीदारों की बाजार में एकाएक बाढ़ सी आ गयी है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने आवश्यकता अनुसार कपड़े की खरीदारी करने में लगे हैं. वहीं गहने जेवर के लिए ज्वेलर्स की […]

जहानाबाद : शहर में लग्न को लेकर बाजाराें की रौनक बढ़ गयी है. आषाढ़ माह में कम लग्न होने के कारण खरीदारों की बाजार में एकाएक बाढ़ सी आ गयी है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने आवश्यकता अनुसार कपड़े की खरीदारी करने में लगे हैं. वहीं गहने जेवर के लिए ज्वेलर्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ गयी है. अधिक भीड़ के कारण सड़क पर पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है. ईद व लग्न दोनो एक साथ रहने से राजाबाजार अंडरपास में पूरे दिन जाम की स्थिति उत्पन्न रही.

कपड़ा दुकानों पर दिखी अधिक भीड़ : लग्न व ईद के कारण कपड़ा दुकानों पर अधिक भीड़ देखी गयी. सभी अपने-अपने पसंद के कपड़े की खरीदारी करने मे जुटे थे. लोग साड़ी, धोती, कुरता पायजामा, एवं रेडिमेड कपड़ों की विभिन्न प्रकार के वस्त्र खरीद कर घर लौट रहे थे. वहीं किराना दुकान पर भी लोग अपने विवाह उत्सव में लजीज भोजन बनाने में प्रयोग होने वाले किराना सामान की खरीद में जुटे थे. लग्न की अधिकता के कारण किराना दुकान पर भी काफी ग्राहकों की भीड़ देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >