जहानाबाद-एकंगरसराय मार्ग पर गंधार गांव के समीप हुई दुर्घटना
जहानाबाद-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर घोसी थाना क्षेत्र के गंधार गांव के समीप सीडी राइड बस ने पलटी मार दी, जिसमें 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार परसबिगहा थाना क्षेत्र के मांदिल बेलदारी बिगहा के बलि बिंद की मृत्यु हो गयी थी. उनके पुत्र सुनील बिंद दो दर्जन ग्रामीणों के साथ शव को जलाने डायमंड नामक सीडी राइड बस से फतुहा जा रहे थे.
जहानाबाद, सदर : जहानाबाद-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर घोसी थाना क्षेत्र के गंधार गांव के समीप सीडी राइड बस ने पलटी मार दी, जिसमें 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार परसबिगहा थाना क्षेत्र के मांदिल बेलदारी बिगहा के बलि बिंद की मृत्यु हो गयी थी. उनके पुत्र सुनील बिंद दो दर्जन ग्रामीणों के साथ शव को जलाने डायमंड नामक सीडी राइड बस से फतुहा जा रहे थे.
बस पर बस मालिक भी सवार थे. जिस जगह पर बस दुर्घटना हुई उसके दो किलोमीटर पहले बस बंद हो गयी थी. इस दौरान मालिक एवं ड्राइवर में तीखी नोकझोंक भी हुई. इसके बाद वहां से बस खुलने के 15 मिनट के अंदर ही जहानाबाद-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर घोसी थाना क्षेत्र के गंधार गांव के समीप बस नीम के पेड़ में टकरा कर पलटी मार दी. इसमें सीडी राइड बस पर सवार परसबिगहा थाना क्षेत्र के मांदिल बेलदारी बिगहा निवासी इंद्रदेव बिंद,
विजय बिंद, राजेश बिंद, मुकेश बिंद, चंद्रदेव बिंद, संजय बिंद, गौरव बिंद, रामकिशोर बिंद, वीरेंद्र बिंद, अजय बिंद, बेचन बिंद, अवधेश बिंद, ओमप्रकाश बिंद, रंजीत बिंद, उपेंद्र बिंद, शत्रुधन तथा अंकित बिंद गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद गंधार गांव के ग्रामीण सड़क पर आये तथा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. दुर्घटना होने के बाद बलि बिंद के शव को जलाने के लिए उनके पुत्र कुछ लोगों के साथ फतुहा के लिए रवाना हो गये. बस दुर्घटना होने के बाद सदर अस्पताल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, लेकिन चिकित्सकों की तत्परता से सभी का इलाज तत्काल ही शुरू कर दिया गया था.
सड़क दुर्घटना में तीन घायल
जहानाबाद सदर. जिले के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति घायल हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में परसबिगहा थाना क्षेत्र के बेलवां निवासी, रामकृपाल कुमार तथा नगर थाना क्षेत्र के भागीरथ बिगहा के चिराग कुमार एवं हिमांशु रंजन घायल हो गये.
बस में सवार लोग शव का अंतिम संंस्कार कराने जा रहे थे फतुहा
सभी घायल लोग परसबिगहा थाना क्षेत्र के मांदिल बेलदारी बिगहा के रहने वाले
सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है
रास्ते में बस बंद होने पर मालिक व डाइवर में हुई थी नोकझोंक
बस खुलने के 15 मिनट के अंदर ही बस नीम के पेड़ में टकरा कर पलट गयी
