विकास के नाम पर मतदान करने की अपील

जहानाबाद सदर : काको प्रखंड के पश्चिमी काको पंचायत में मुखिया प्रत्याशी उषा गुप्ता ने लोगों से विकास के नाम पर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने मंसूरी मोहल्ला , चटाई टोला, मल्लिक टोला तथा काको बाजार के लोगों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर सुनील […]

जहानाबाद सदर : काको प्रखंड के पश्चिमी काको पंचायत में मुखिया प्रत्याशी उषा गुप्ता ने लोगों से विकास के नाम पर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने मंसूरी मोहल्ला , चटाई टोला, मल्लिक टोला तथा काको बाजार के लोगों से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर सुनील कुमार, अमरजीत पासवान, धर्मेंद्र कुमार, सुमित कुमार आदि शामिल थे.

बूथ मैनेजमेंट में जुटे रहे प्रत्याशी :मखदुमपुर.
प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को संपन्न होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी देर शाम तक बूथ मैनेजमेंट करने में जुटे रहे. सभी प्रत्याशी एक – एक वोट हासिल करने के लिए मैनेज करते देखे गये. इसके लिए प्रत्याशी एक-एक व्यक्ति से घर-घर जाकर मिलते रहे. कहीं प्रलोभन तो कहीं पर रुपये के लेन-देन का खेल भी चलता रहा है. यही स्थिति प्रखंड की सभी पंचायतों में देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >